Monday, April 6, 2026
Latest:
katni

विशेष अभियान: आबकारी विभाग की कार्यवाही, 1 लाख 54 हजार की लहान तथा अवैध मदिरा जप्त

कटनी  विशेष अभियान: आबकारी विभाग की कार्यवाही, 1 लाख 54 हजार की लहान तथा अवैध मदिरा जप्त की  । आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद के ग्राम छपरा, सिहुडीं, डुगरिया में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विशेष अभियान के तहत सोमवार को दबिश दी गई। दबिश के दौरान आबकारी की टीम ए द्वारा 1500 किलोग्राम महुआ लाहन, 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की जाकर मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट करने की कार्यवाही की गई, जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 1 लाख 54 हजार 500 रूपये है। अभियान के दौरान के कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के पंजीबद्ध किये गये।

दबिश की कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल, महेन्द्र कुमार शुक्ला, एस.डी. सिह, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, राजेश गौटिया, राम सिंह, सम्मिलित रहे। आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम