Site icon Yashbharat.com

विराट कोहली ने किया ऐसा ट‌वीट कि देश वापस बुलाने लगे लोग

virat Kohli

भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच घरेलू फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा। सुरंगा लकमल की धारदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा की उम्दा बल्लेबाजी से श्रीलंका ने इस मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह लगातार 12 हार के क्रम को तोड़ते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने थरंगा (49) की पारी की बदौलत 176 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 25) और निरोशन डिकवेला (नाबाद 26) ने चौथे विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले आराम दिया गया है। लेकिन क्रिकेट फैंस टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और विराट के सामने टीम में वापस आने की मिन्नतें कर रहे हैं।

Exit mobile version