विधायक संजय पाठक समेत परिवार के 6 लोगों ने दी मोहित को मुखाग्नि
जबलपुर। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के साले हसमुंख स्वभाव एवम अपने अनोखे बोल चाल वाले अंदाज से सबके प्रिय रहे सदर बाजार, जबलपुर निवासी श्री विवेक बाजपेयी जी (पिकी चाचा) के पुत्र मोहित बाजपेई (डिंपू) का कल शाम 35 वर्ष की अल्पायु में जबलपुर में आकस्मिक निधन हो गया था।

आज उनका जबलपुर के ग्वारीघाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ मोहित कम उम्र में भरापूरा रिश्तों भरा परिवार छोड़ गए अंतिम यात्रा को देख उपस्थित लोगों की आंखे भीग गई। मुखाग्नि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, पूर्व विधायक निलेश अवस्थी समेत आशीष पाठक, मनीष पाठक, शैलेश अवस्थी, मनीष अवस्थी, रत्नेश अवस्थी ने दी
अंतिम यात्रा को निकलते देख उपस्थित लोगों की आंखे भीग गई। भारी मन से उपस्थित लोगों ने पांच लकड़ियां डाल उन्हें अंतिम विदाई दी।
मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में लोगों ने दो मिनिट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । अंतिम यात्रा में पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर, आलोक चंसोरिया, आशीष शुक्ला, जगत बहादुर सिंह अन्नू, शिवचरण दीक्षित, राजेश यादव, सत्यम जैन, कमलेश अग्रवाल, चिंटू चौकसे, राज अवस्थी सहित बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

