विधायक संजय पाठक के प्रयास से बरही कटनी सड़क का 22 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण
कटनी। कटनी जिले में बरही रोड के नाम से पहचाने जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के बरही से मझगवां के बीच 40 किलोमीटर के हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए आज मप्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 2023-24 वित्तीय वर्ष का अनुपूरक बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में पेश किया जिसमें कटनी जिले मुख्यालय को विजयराघवगढ़ के बरही नगर एवं आगे उमरिया को जोड़ने वाली सड़क के मझगवां से बरही के बीच पुनर्निर्माण के लिए 22 करोड़ का बजट आवंटन हुआ है ।

लगातार भारी ट्रैफिक के दवाब की वजह से प्रमुख मार्ग के रूप में मान्यता प्राप्त वाली इस सड़क भारी वाहनों भी दवाब की वजह से पिछले एक वर्ष में जगह जगह पर उखड़ गई थी जनवरी माह में जिसके सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए विधायक संजय पाठक ने भोपाल स्तर पर प्रयास करके फंड स्वीकृत कराया था। जिसका कार्य बरही एवं बसाड़ी के बीच मई जून माह में चल रहा था। अब अनुपूरक बजट में इस सड़क के लिए 22 करोड़ का बजट स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक संजय पाठक का आभार जताया है ।
इस सम्बंध में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए अनुपूरक बजट में राशि प्रदान करने के लिए मैं संपूर्ण क्षेत्रवासियों की तरफ से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद वीडी शर्मा,वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार प्रकट करता हूं। मार्च माह में भी पेश हुए बजट में विजयराघवगढ़ को 140 करोड़ के विजयराघवगढ़ ,कैमोर एवं बरही के बायपास मिले थे जिनके टेंडर प्रक्रिया में है, 48 करोड़ 26 किलोमीटर बगैहा मोड़ से खितौली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है ।

