katniLatest

विधायक संजय पाठक के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, 26 करोड़ से होगा क्षतिग्रस्त महानदी पुल का निर्माण, टेंडर जारी

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के विशेष प्रयास से आज मंगलवार 6 जून को राज्य सरकार ने महानदी बरही कुटेशवर पुल के लिए 26 करोड़ रुपए स्वीकृत कर टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। विधायक श्री पाठक बीते 3 दिनों से क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर रहे हैं। इसी दौरान इस पुल के टेंडर जारी होने की सूचना मिली जिससे लोगों में हर्ष है। विधायक श्री पाठक ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

IMG 20230606 WA0052

बरही कुटेश्वर मार्ग पर महानदी का पुल आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक था जिसे लेकर नागरिकों की समस्या को विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अवगत कराया था जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई थी अब टेंडर की प्रकिया भी पूरी होने के बाद जल्द ही इसका भी निर्माण शुरू होगा। क्षेत्र वासियों को इस पुल के निर्माण से आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी।

IMG 20230606 WA0056

आपको बता दें कि जिले में बरही मैहर मार्ग पर छोटी महानदी के पुल पर बने इस ब्रिज पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  ने सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी थी। हालांकि पुल पर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आवागमन के लिए बस ऑटो, ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया और दोपहिया वाहनों को छूट प्रदान की गई थी इससे भारी भारी वाहनों का आवागमन बन्द था जो परेशानी का सबब था। इसे लेकर विधायक श्री पाठक के प्रयासों को आज सफलता मिली।

Back to top button