विधायक पुत्रों पर एसपी ने किया ₹25000 इनाम घोषित
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अंचल सोनकर के दोनों पुत्रों पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने इनाम की राशि बढ़ाकर 10000 से 25000 कर दी है लगातार हो रहे विवाद के चलते पूर्व विधानसभा क्षेत्र में इनके द्वारा भय का माहौल निर्मित किया जा रहा है ।बेलबाग थाने में हुए विवाद के बाद सिद्ध बाबा और छुई खदान में भी विधायक पुत्रों के द्वारा विवाद किया गया था ।जिसके बाद एसपी ने राम सोनकर ,राजा सोनकर और कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया पर ₹10000 का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है लेकिन यह तीनों अभी फरार हैं।

