विधायक पुत्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
विधायक पुत्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
जबलपुर। विगत दिवस राधाकष्ण वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरियां के चुनाव कार्यालय जा ब्लॉक अध्यक्ष संजय अहिरवार के घर में स्थित है वहां रात्रि लगभग डेढ़ बजे विधायक अंचल के पुत्र राजा सोनकर व राम सोनकर, अशोक बटुटा, मंटू सोनकर सहित करीब दो सौ युवकों ने हथियारों से लैस होकर पहुंचे जहां पर पार्षद जतिनराज प्रदीप अहिरवार, नितिन अहिरवार सहित आठ दस कार्यकर्ता मतदाता परिचय की पर्ची का कार्य कर रहे थे इस दौरान राम सोनकर ने दो तीन हवाई फायर करते हुए सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए कुछ युवकों ने उल्टी तलवार से हमला किया तथा कार्यालय में पथराव करते हुए गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। उक्त घटना को लेकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन एडि एसपी को सौंपा गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सभी कांग्रेस कार्यालय में पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई। इसके अलावा रात्रि गश्त की व्यवस्था एवं पार्षद जतिनराज को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई। एडिशनल एसपी ने चौबीस घंटें में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। विधायक पुत्रों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने दस हजार रूपए ईनाम की घोषणा भी की है साथ ही उचित पुलिस व्यवस्था प्रदान करने की बात कही है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, शशांक दुबे, तरूण रोहतास, कल्लन गुप्ता, अनुराम गढ़वाल, संतोष पंडा, रितेश अग्रवाल, अजय चक्रवर्ती, प्रदीप अहिरवार, अमन अर्बी, मिंटू पाण्डे, श्रीकांत विश्वकर्मा, सोनू कुकरेले, राजा रैकवार, कपिल भोजक, विनय वाजपेयी सहित क्षेत्रीय महिलाओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

