विधानसभा बजट सत्र को लेकर कांग्रेस ने जारी की व्हिप
भोपाल। मध्यप्रदेश में गहराते राजनीतिक संकट के बीच कमलनाथ सरकार ने नया दांव चला कांग्रेस ने सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए कांग्रेस विधायकों को व्हिप जारी कर दी है। मतलब साफ है कि अब कांग्रेस सरकार को लेकर बीजेपी से आर पार के मूड में है।
दरअसल आज ही भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकात कर की थी तथा इसे अल्पमत में बताते हुये सत्र को निरस्त करने की मांग की थी। अब देखना यह है कि आने वाले 24 घण्टों में राजनीतिक किस ओर बैठती है।

