विधानसभा चुनाव को लेकर Girls College में प्रश्नोत्तरी, प्रियंका प्रथम, रिया द्वितीय एवं स्नेहा तृतीय
कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय Girls College में मतदाता जागरूकता विषय पर प्राचार्य डॉक्टर आर.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रीति तिवारी, आरती वर्मा एवं स्मृति दहायत ने प्रतियोगिता को तीन स्तर पर जिसमें प्रथम स्तर व्यक्तिगत स्तर द्वितीय रैपिड स्तर एवं तृतीय समूह स्तर पर आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत वोटिंग मशीन, निर्वाचित आयोग, चुनाव आयोग और विधानसभा चुनाव से संबंधित प्रश्नों को रखे गए । व्यक्तिगत स्तर में प्रियंका हल्दकार प्रथम स्थान, रिया कुशवाहा द्वितीय स्थान एवं स्नेहा कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही । रैपिड स्तर पर स्नेहा कुशवाहा प्रथम स्थान पर विनम्रता मलिक द्वितीय स्थान पर स्वस्ति जैन तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं समूह स्तर पर प्रियंका जैन, स्वस्ति जैन और रिया कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही ।

