FEATUREDkatniLatestराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव- आयोग की इस वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा निर्वाचन के परिणाम

विधानसभा चुनाव:  आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा निर्वाचन के परिणाम  विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवम्बर को डाले गये मतों की गणना 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके आधे घंटे बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी।

मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट

https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा https://ceomadhyapradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।

Back to top button