Latestमध्यप्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने 6 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा मंजूर कर MP की राजनीति में नया मोड़ लाया

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने मध्यप्रदेश की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। इस्तीफा मंजूर होने वाले विधायक में इमरती देवी, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिसोदिया, प्रभूराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत तथा प्रदुम्न सिंह शामिल है।

विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। कांग्रेस के सीधे 6 विधायक सदन में कम हो जाएंगे। ऐसे में अगर फ्लोर टेस्ट होता है तो कांग्रेस का संख्याबल कम होता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम