Latestमध्यप्रदेश

विदिशा CAA के समर्थन में हुआ तिरंगामयी, जनसैलाब को देख दंग रह जाएंगे आप

विदिशा। विदिशा में जन जागृति मंच के आव्हान पर संपूर्ण जिले से आए हजारों नागरिकों ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में विदिशा में आयोजित सभा औऱ पैदल मार्च में हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।IMG 20200113 WA0016

नागरिको द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर पैदल चलने का विहंगम दृश्य देखते ही बनता था एक अद्भुत दृश्य विदिशा की धरती पर मां बेतवा की नगरी में देखने को मिला। रैली के पहले माधव गंज चौराहे पर एक विशाल आमसभा आयोजित की गई। इस आमसभा को पूज्य

IMG 20200113 WA0021

सिंधी पंचायत के पुरोहित पण्डित राकेश जी शर्मा, विदिशा गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी मंजीत सिंह ज्ञानी तथा मुख्य वक्ता पूज्य नवलखी खालसा के महंत राममनोहर दास ने संबोधित किया।

IMG 20200113 WA0019

नागरीकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने भाग लिया। रैली सबसे आगे संत चले । सभी समाजो के समाज प्रमुखों ने भी इस में भाग लिया।

बड़ी संख्या में छात्र भी इसमें शामिल हुए।इसमे बड़ी संख्या मे माताओं बहनों ने भी भाग लिया।इसके पश्चात हजारो की संख्या मे हाथो में तिरंगा लेकर आये राष्ट्र भक्त ने पैदल मार्च किया जो कि माधवगंज से होता हुआ मुख्य मार्गो से निकलकर रामलीला चौराहे पर विशाल भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुआ।

IMG 20200113 WA0018

इस रैली में 500 मीटर लंबी तिरंगे की चुनरी लेकर लोग चल रहे थे। जो बड़े आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही माताओं बहनों के साफे भी आकर्षक रहे। यह संपूर्ण कार्यक्रम विदिशा जन जागृति मंच के तत्वधान में हुआ।

Leave a Reply

Back to top button