katniLatest

VIDEO:विजयराघवगढ़ में कांग्रेस को फिर झटका, सरपंच सहित 55 लोग भाजपा में शामिल

कटनी। विजयराघवगढ़ में स्थानीय गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस छोड़करभाजपा में प्रवेश का क्रम जारी है। राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक के क्षेत्र में विकास एवं विगढ़ वासियों के प्रति उनकी सेवा से लगातार स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य जनों के द्वारा भाजपा के प्रति निष्ठा जताई जा रही है।

गत दिवस ग्राम नन्हवारा कला में ढाई सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ली तो आज कांग्रेस से जुड़े ग्राम कुसमा के सरपंच ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन छोड़कर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की अंत्योदय की कल्पना को साकार करने से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुसमा सरपंच जगन्नाथ मिश्रा अपने 55 से अधिक साथियों के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, महामंत्री उदयराज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल ,अन्य नेताओं की उपस्थित में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ।

इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। यह पार्टी परिवार भाव से चलती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो किसी परिवारवाद पर भरोसा नहीं करती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास की कल्पना को प्रदेश में विकासपुरुष मुख्यमंत्री ने तन्मयता के साथ साकार किया है। विजयराघवगढ़ इसका उदाहरण है जहां पिछले 4 वर्षों में विकास की गंगा बही। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Back to top button