Tuesday, April 28, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़ में 100 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का विधायक संजय पाठक ने किया भूमिपूजन, लोकार्पण

कटनी। विजयराघवगढ़ के बरही में आयोजित विधानसभा स्तरीय समारोह में आज विधायक संजय पाठक Sanjay Pathak ने 100 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों के भूमिपूजन लोकार्पण किए इसमें बरही में 12 करोड़ से बनने वाले सिविल अस्पताल, 3.5 करोड़ से महाविद्यालय के अतिरिक्त बिल्डिंग,1.5 करोड़ के ऑडिटोरियम, इंडोर स्टेडियम खेल स्टेडियम सहित विधानसभा के अनेकों पंचायतों में बनने वाले एवं पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं, स्टॉप डैम, सड़कों,बाउंड्री वॉल,सामुदायिक भवन आगनवाड़ी भवनों सहित तीनों नगर परिषद अनेकों पंचायतों में पूर्ण एवं होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया।

wp 1696426551450

खास खास

  • सिविल अस्पताल,महाविद्यालय बिल्डिंग, इंडोर स्टेडियम सहित विधानसभा के अनेकों विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
  • लोकार्पणविजयराघवगढ़ सबसे अधिक विकास कार्य होने वाली विधानसभा:– संजय पाठक
  • मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र*

इसके पूर्व उन्होंने एसपीएफजी ग्रुप द्वारा विधानसभा स्तरीय विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल होकर कक्षा दस एवं बारह की प्रवीण विद्यार्थियों,खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले विद्यार्थियों का हजारों की संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं के समक्ष शील्ड प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

wp 1696426560225

इस दौरान विधायक संजय पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा में बच्चों को अच्छी एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले और उनकी जीवन की नीव मजबूत हो वे अपने सपने पूर्ण कर सकें,इसके लिए लगातार प्रयास कर स्कूलों एवं महाविद्यालयों का उन्नयन कराया जा रहा है।

wp 1696426534565

विजयराघवगढ़ ,बरही में महाविद्यालय अनेकों नए विषय की क्लास चल रही है विधानसभा में रोजगार देने वाली अब तीन आईटीआई हो गई है लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए बरही के हॉस्पिटल के उन्नयन कर 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल के लिए 12 करोड़ के भवन का आज भूमिपूजन भी हुआ है।

wp 1696426515420

विजयराघवगढ़ में दो दो सीएम राइज स्कूल का स्वीकृति के पश्चात निर्माण प्रारंभ है आज विजयराघवगढ़ सबसे अधिक विकास कार्य होने वाली विधानसभा है।

wp 1696426526791
कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा जायसवाल, सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, सतीश तिवारी, राजेश गर्ग, युवा समाज सेवी यश पाठक, मोहन सिंह गौड़,मंडल अध्यक्ष शिवगोपाल चतुर्वेदी,मनीष मिश्रा, प्रमोद सोनी, जयवंत सिंह, रंगलाल पटेल, डारेश्वर पाठक, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

wp 1696426515420

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम