Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023: कविताओं, गजलों व हास्य व्यंग्य से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

wp 1685624497099

कटनी। विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023 में बीती रात कवि समेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्‍मेलन में कवियों द्वारा कही गई वीर ,श्रृंगार और हास्य कविताओं ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया और कवियों ने एक के बाद एक प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। सम्मेलन के प्रारंभ में कार्यक्रम का संचालन कर रहे देवास के कवि शशिकांत यादव ने मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों साड़ नरसिंहपुरी गुरू सक्सेना, शशि कांत यादव, नम्रता श्रीवास्तव, दिनेश देशी घी,अमित शुक्ला रीवा, कटनी से मनोहर मनोज, विजयराघवगढ़ से अजय त्रिपाठी, प्रियंका मिश्रा द्वारा एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी जाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

रात 2 बजे तक बिखेरा जादू

प्रसिद्ध कवि साड़ नरसिंहपुरी गुरू सक्सेना ने मैंने किस मर्यादा की सीमा लांघी,तुमने बातों में फुसलाया भूल गये,तुमने जिनको माना, मैंने भी माना सर आँखों पर सदा बिठाया भूल गये का पाठ किया। देवास के ओजस्वी कवि मंच संचालक शशिकांत यादव ने कार्यक्रम में श्रृंगार रस की गीत, गजलों एवं अपने कुशल संचालन से सब दिलो में अपने लिए एक अलग छाप छोड़ी एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय कविता से देशभक्ति की अलख जगाई।

कवि मनोहर मनोज ने अपनी अनोखी शैली से हास्य कविताओं से लोगों का दिल जीता ।

रीवा से आए कवि अमित शुक्ला ने पढा कि अगर डरते रहे यू ही तो पापी नोच खायेंगे। वही पर बल दिखा देंगे जहाँ कमजोर पाएंगे। वही हास्य कवि दिनेश देशी घी ने एक घन्टे तक अपना काव्य पाठ करते हुए उन्होंने हास्य रस की कई कविताएं सुनाकर श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया।

विजयराघवगढ़ के अजय त्रिपाठी ने दोस्त बदल जाते हैं, दिलदार बदल जाते हैं, वक्त आने पर अपनों के किरदार बदल जाते हैं।प्रियंका मिश्रा ने ठिठुरे ठिठुरे गांव ने शीत लहर बौछार आदि पंक्तियां पढ़कर वाह वाही लूटी। सभी कवियों ने हजारों श्रोताओं को अपनी कविता,गीत, गजल ओज,हास्य व्यंग की रचनाओं से भाव विभोर कर दिया।

सम्मेलन के दौरान विधायक संजय पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह ने सभी कवियों का शाल श्रीफल एवं स्मारिका भेंट कर स्वागत किया एवं श्री संजय पाठक ने आयोजन में गरिमामयी उपस्थिति देने के लिए सभी अतिथियों और श्रोताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन के दौरान विधायक संजय पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष,श्रीमती वसुधा मिश्रा,श्रीमती मनीषा शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा,जयवंत सिंह चौहान, हरिओम बर्मन, गुड्डा सोनी,राकेश गुप्ता, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version