VIDEO विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023: एहसान कुरैशी की बातों पर ठहाकों से गूंजा पंडाल
विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023 में आज देर रात हास्य परिहास तथा तमाम कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। देश के जानेमाने स्टैण्डप कॉमेडियन एहसान कुरैशी की बातों पर पंडाल में खूब ठहाके लगे।

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले एहसान कुरैशी का विजयराघवगढ़ महोत्सव में पहुंचने पर विजयराघवगढ़ की जनता की ओर से विधायक संजय पाठक ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। विशाल जन समुदाय के मध्य एहसान और उनकी पूरी टीम ने जबरदस्त परफार्मेंस के साथ देर रात तक लोगों को खूब हंसाया।

अपनी चिरपरिचित शैली में एहसान कुरैशी ने जहां एक ओर आयोजन में शामिल होने पर अपना सौभाग्य जताया वहीं। मौसम की खराबी के बावजूद लोगो के उत्साह तथा मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग वास्तव में कला प्रेमी हैं।
उन्होंने शानदार आयोजन के लिए विधायक संजय पाठक को साधुवाद देते हुए कहा कि जनता सौभाग्यशाली है कि उन्हें सच्चा जनसेवक मिला है। एहसान कुरैशी के साथ आये कलाकारों ने भी अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया।

