katniLatestमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़ महोत्सव में मिला मंच तो खिल उठीं प्रतिभाएं, बच्चों से लेकर युवाओं तक मील का पत्थर साबित होगा महोत्सव-संजय पाठक

कटनी।  विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023 में बीती रात बच्चों युवाओं के विविध टेलेंट की प्रतियोगिता विगढ़ गॉट टेलेंट में प्रतिभागियों ने जिस प्रतिभा का परिचय दिया वह मंत्र मुग्ध करने वाला था विविध प्रतिभाओं को पुरूस्कृत करते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें ऐसा मंच नहीं मिलता जो इस प्रतिभा को निखार सके।
IMG 20230531 WA0012
श्री पाठक ने कहा कि जैसे ही हरिहर तीर्थ का विचार मन में आया मैने तुरंत एक बड़े भव्य मेले तथा इस मेले में देश की नामी कलाकारों को बुलाने का फैसला किया साथ ही साथ स्थानीय प्रतिभाओं की प्रतिभा को देखने के लिए  स्थानीय स्तर पर आयोजन की रूपरेखा तैयार की हमारे सभी सहयोगियों ने एक सप्ताह तक विगढ़ गॉट टेलेंट में अपनी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी और आज इसके फाइनल में अव्वल आने वाले बच्चों को पुस्कृत करने का हमे सोभाग्य हासिल हुआ।
IMG 20230531 WA0014
क्षेत्र की इस भविष्य की नींव को पुस्कार देकर मुझे भी यह सौभग्य मिला आने वाले समय में हम देखें यह मंच और यह सुंदर महोत्सव मेला इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
IMG 20230531 WA0007
सभी विजेताओं को मेरी शुभकामनाएं हैं। श्री पाठक ने हरिहर तीर्थ पर जानकारी  देते बताया कि जिस दिन से इस तीर्थ के निर्माण का संकल्प लिया उस दिन से इस तीर्थ को देश ही नहीं दुनिया का बेहतरीन धार्मिक आध्यात्मि तथा सांस्कृतिक क्षेत्र बनाने नित नहीं योजना सामने आ रही हैं।
IMG 20230531 WA0011
अगले एक वर्ष में हरिहर तीर्थ इस क्षेत्र की हवा बदल देगा हम गर्व से स्वसं को बताएंगे कि हम उस क्षेत्र के निवासी हैं जहां पर हरिहत तीर्थ जैसा पवित्र और दार्शनिक स्थल है।
IMG 20230531 WA0008
तपस्या की प्रशंसा-इस आयोजन में तपस्या ग्रुप कैमोर के मनीष नावेत एवं उनकी सहयोगी साथियों ने कार्यक्रम की रचना से लेकर पूर्ण कराने में सहयोग किया।
जजों का सम्मान, विजेताओं को नगद भी मिली राशि
कार्यक्रम के जज रहें सिंगर दीपक अंश कटनी, लोक कलाकार महेश सैनी ,डांस टीचर श्रीमती प्रीति पांडे का सम्मान भी किया गया  आयोजन में पुरुस्कार स्वरूप 5,15,25 हजार एवं शील्ड सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए हैं
IMG 20230531 WA0005
इनको मिले पुरुस्कार
जूनियर ग्रुप
पहली – अर्जिता गुप्ता
दूसरी – सुनिधि दहिया
तीसरा – सृष्टि दीक्षित
वरिष्ठ समूह नृत्य
प्रथम – आस्था त्रिपाठी
दूसरा – राखी कचर
तृतीय – दुर्गेश्वरी बर्मन
गायन समूह
प्रथम – मुस्कान उर्मलिया
दूसरा – पंकज पटेल
तीसरी – योगिता गुप्ता

Back to top button