Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़ की जनता ने दिया संजय पाठक के नाम का संदेश: मतगणना में 75 % मतदाताओं ने पुनः जनसेवक बनने को किया हां

कटनी । भारत के पहले अभिनव प्रयोग जिसमें विधायक संजय पाठक ने विजयराघवगढ़ की जनता से 50 प्रतिशत से अधिक जनता से विधायकी कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों एवं सेवा को देखते हुए मूल्यांकन एवं अवलोकन कर आगे चुनाव लड़ने या न लड़ने पर जनादेश मांगा था ।

c74869c8 e58e 4157 9c97 cd627fa71abf

संजय पाठक ने कहा परिवार का निर्णय शिरोधार्य- अंतिम सांस तक क्षेत्र की किसी न किसी रूप में सेवा करूंगा

जिसका पिछले दिन दिनों तक मतदान के बाद आज विजयराघवगढ़ के बस स्टैंड परिसर में आयोजित मतगणना के बार आए परिणामों में एक लाख तीन हजार वोट के साथ 75.30% जनता ने आगे पुनः चुनाव लडने का आशीर्वाद दिया । सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पांच राउंड में चली मतगणना में संजय पाठक की चुनाव लडने के पक्ष में एक लाख तीन हजार दो सौ तीन मत मिले इसी तरह चुनाव न लड़ने के पक्ष में तीस हजार बयासी लोगों ने अपना मत दिया इसके साथ ही तीन हजार सात सौ से अधिक मत तकनीकी आधार पर रद्ध हुए ।

2c06376f 4472 4f7d 947e 598eb233e129

अंतिम सांस तक क्षेत्र की किसी न किसी रूप में सेवा करूंगा – संजय पाठक

परिणाम आने के बाद विधायक संजय पाठक उपस्थित जनसमुदाय के सामने उपस्थित हुए उन्होंने कहा आज विधानसभा के सभी बड़े बुजुर्गों माताओं बहनों भाइयों वाले संपूर्ण विधानसभा के परिवार के पुनः जनसेवक के रूप में चुनाव लडने वाले जनादेश रूपी दिए निर्देश को सहर्ष स्वीकार करता हूं । ये जनादेश 98 साल के बुर्जुग से लेकर 18 साल की बहन ने मत के रूप में दिया है पिछले 20 से अधिक वर्षों से विधानसभा की जनता पहले जिला पंचायत सदस्य फिर विधायक रूपी प्रधान सेवक के एक पुत्र,एक भाई,एक बेटे के रूप में देखते हुए चुना है मेरा सौभाग्य कि क्षेत्र की जनता लगातार अपना आशीर्वाद प्रदान करती है।

b9b48fd1 7e26 4e67 ad85 050ae360653b

विकास कार्यों को करना सर्वोपरि

जनसेवक के रूप में जनता के कार्यों क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को करना सर्वोपरि मान कर चला हूं पर मुझे लगा कि अपना मूल्यांकन एवं अवलोकन जनता की नजर से जानना चाहिए इसलिए क्षेत्र की जनता से जनादेश मांगा है। जनार्दन स्वरूपी जनता ने पुनः अपने जनादेश में जनसेवक के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव में खड़े होने की आज्ञा दी है । मैं विधानसभा की जनता का अभिनंदन करते हुए जनार्दन रूपी जनता के आदेश को स्वीकार करता हूं ।

4ef94385 af97 49d7 911c 797622f5c36a

इंजीनियर्स एवं अन्य लोगों के मार्गदर्शन में वोटों की गिनती

मैं श्री नरेंद्र मोदी, श्री शिवराज सिंह चौहान का भी आभारी हूं जिनकी जनकल्याण के लिए बनाई प्रधानमंत्री आवास,लाडली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, उज्ज्वला गैस जैसी योजनाओं का आशीर्वाद वोट के रूप में जनता देती है ।मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सदा आशीर्वाद देने वाले पूज्य बाबूजी के साथियों का भी आभारी हूं। व विजयराघवगढ़ के पं सत्येन्द्र पाठक बस स्टैंड पर प्रारंभ हुई मतगणना को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने के लिए जबलपुर,सतना ,कटनी से आए पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों,चार्टेड एकाउंट टीम, इंजीनियर्स एवं अन्य लोगों के मार्गदर्शन में वोटों की गिनती को किया गया

92bef8ea 1ded 425e be19 db52db3d590f

जनादेश कार्यक्रम की गणना के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी, केडीए अध्यक्ष श्रीं पीतांबर टोपनानी , भाजपा महामंत्री श्री सतीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष एवं मतगणना के प्रभारी सहप्रभारी श्री सुनील उपाध्याय,सुश्री अंकिता तिवारी,राजेश गर्ग,मृदुल द्विवेदी,रणवीर कर्ण,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल,उदयराज सिंह, वसुधा मिश्रा, तीनों नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पीयूष अग्रवाल, रंगलाल पटेल ,रम्मू साहू, मनीष मिश्रा ,अंकुर ग्रोवर,जयवंत सिंह,प्रमोद सोनी, केशव यादव, शिवगोपाल चतुर्वेदी, हरिओम बर्मन,संतोष केवट,सहित हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम