विकास-जनहित कार्यों के साथ ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने महापौर प्रीति सूरी दिखा रही अपनी सक्रियता

IMG 20231228 WA0016

कटनी।नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी शहर विकास एवं जनहित के लिये बेहद सक्रिय है तो वही नगर की आमजनता के लिये गर्मी में होने वाले पेयजल संकट से निपटने अभी से तैयारी में जुट गयी है।

महापौर ने नगर निगम जलप्रदाय की बैठक में अधिकारियों को अभी से प्लानिंग तैयार करने दिये निर्देश

महापौर ने प्लानिंग बनाकर अधिकारियों को अवगत कराया तथा निर्देश दिये है कि अभी से अलर्ट हो जाये और जलसंकट से निपटने के लिये रूपरेखा बनाये।

महापौर ने जल प्रदाय विभाग के अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली।बैठक में महापौर ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने अभी से व्यवस्था से संबंधित सामग्री क्रय करने के निर्देश दिये।

महापौर ने ओ एण्ड एम के संबंध में ठेकेदार को पाइप लाइनों के लीकेज सुधार कर साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ।महापौर ने कहा कि सार्वजनिक नलों में टोटियॉ लगाई जाये।
बैठक में महापौर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बैराज व खदानों में पानी की स्थिति का आंकलन किया जाये।प्रत्येक वार्ड में पेयजल आपूर्ति के स्त्रोतों क्या है ।पेयजलापूर्ति के लिये पानी के टैंकरों के लिए टेंडर काल कर तैयारी रखे। गत वर्ष नगर निगम सीमा क्षेत्र में बोरिंग से संबंधित जानकारी वस्तुगत स्थिति का मौके पर मुआयना किया जाये।जहाँ बोरिंग शेष रह गई है बोरिंग में मोटर पंप मशीने फिट करके चालू की जाये।

कितने हाई डेंट इस वर्ष बनें और अब तक कितने हाई डेंट हो गये।बोरिंग प्वाइंट से अभी तक कितने कनेक्शन किये गये और कहॉ तक हुये।महापौर ने कहा कि बैराज गेट में को दुरूस्त कर व्यवस्थित किया जाये।

इसे भी पढ़ें-  कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित नहीं करना निगम के दो ठेकेदारों को पड़ा भारी,निगमायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई,अमानत राशि की राजसात, निगम की निविदाओं में भाग लेने पर दो वर्ष तक लगाया प्रतिबंध

टंकियों में (ओव्हर हैड टेंक) की स्थिति का शीघ्र आंकलन किया जाये तथा सामग्री की स्थिति का पता किया जाये कोई टेंडर लंबित तो नहीं है।
महापौर ने जलप्रदाय की बैठक में कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने अभी से प्लानिंग कर तैयारी होना जरूरी है।महापौर ने कहा कि जो भी समस्याऐं हो अभी से तैयारी रखे,गर्मी के मौसम में नगर की आमजनता को पेयजलापूर्ति में परेशानी नहीं होनी चाहिए।मोके पर उपस्थित थे नगर निगम अधिकारी सुधीर मिश्रा,मिर्दुल श्रीवास्तव,अश्वनी पांडेय