विकलांग पिता और उसकी पुत्री की हत्या, जानिए पूरा मामला
जबलपुर। ग्राम आगासोद में रात को पिता और उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील गौढ उम्र 35 वर्ष विकलांग होने के कारण चल नहीं पाता था घर पर ही एक छोटी सी किराना दुकान में व्यापार करता था।
उसके साथ उसकी 3 साल की बेटी संजना गौड़ भी कमरे में सो रही थी।
रात 2:30 बजे मृतक के बड़े भाई विष्णु गौड़, सुशील के घर का दरवाजा खुला देखा तो उसे कुछ शक हुआ जैसे ही वह सुशील के रूम में पहुंचे वह हक्के बक्के रह गए ।
सुशील खून से लथपथ पड़ा था वही बेटी भी कमरे में मृत मिलीl बेटी के गले में धारदार हथियार से वार किया गया था।
वही सुशील के पीठ पर और गले पर भी काफी गहरे घाव थे ।
मृतक सुशील की पत्नी जो विकलांग है रिश्तेदारी में शादी होने के कारण 27 मिल तेंदूखेड़ा गई थी घर पर सुशील और उसके पुत्री अकेले थे।
विकलांग सुशील ने यह बचने का काफी प्रयास
मौका स्थिति को देखते हुए यह लग रहा था कि सुशील ने भागने का प्रयास किया था लेकिन विकलांग होने के कारण वह भाग नहीं पाया ।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा, मौके पर पहुंच गए उन्होंने घटनास्थल का जायजा लियाl
एडिशनल एसपी गोपाल खांडेकर, सीएसपी रोहित काशवानी मारोताल टीआई अनिल गुप्ता, डीएसपी क्राइम पीके जैन, पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
मृतक ने कल रात 10:00 बजे किया था सरपंच को फोन
घटना के कुछ घंटे पहले ही मृतक सुशील ने सरपंच स्नेक सिंह चौहान को रात 10:00 बजे फोन किया था।
कहा था कि कुछ जरूरी बात करनी है सरपंच ने कहा कि बोलो पर उसने कहा कि मैं मिलकर सुबह बताऊंगा l

