Coronakatni

वार्ड के प्रत्येक घर को सेनिटाइज करने का लिया संकल्प, फिर जुट गए काम में

भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष सौरभ दुबे टीम के साथ घरों को सेनेटाइज करने लगे है पिछले एक सप्ताह से..

20200405 152642 20200405 152553

 

कटनी। देश मे संकट की इस घड़ी में हर कोई अपने अपने स्तर पर देश और मानवता की मदद में जुटा है। कुछ युवा ऐसे भी हैं जी बिना किसी प्रचार प्रसार जन सेवा में पिछले कई दिनों से जुटे हैं। इन्हीं में से एक भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सौरभ दुबे भी हैं, जो पिछले एक सप्ताह से मुहल्ले मुहल्ले घूम कर सेनेटाइज करने में लगे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी नगर एवं ॐ साईं शिवनगर दुर्गा उत्सव समिति के संयुंक्त प्रयासों से शिव नगर इंदिरा गांधी वार्ड के युवाओं ने वार्ड के प्रत्येक घर को सेनिटाइज करने का अभियान छेड़ रखा है पहले शिव नगर-राम नगर-बालाजी नगर होते हुये जय माई कालोनी के साथ साथ जिला भाजपा कार्यालय को भी सेनिटाइज किया जा चुका है।

खास बात यह है कि सौरभ के साथ इस टीम ने स्वयं ही पानी की टँकी वाहन तथा सेनेटाइजर मशीन भी खरीदी और जुट गए काम में।

सिर्फ सेनेटाइज ही नहीं वह गरीब मलिन बस्तियों में पहुंच कर गरीबों की अन्य मदद भी पहुंचा रहे हैं।
इस स्तुत्य अभियान में सौरभ दुबे के साथ अजय सिंह ठाकुर, दीपक रावत, शिवम गुप्ता सुल्तान, उज्ज्वल उरमलिया, छोटू शास्त्री, हनी दीक्षित, निक्की यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोग भी इन युवकों की समाजसेवा की प्रशंसा कर रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम