Latestमध्यप्रदेश

वायरल वीडियो: पिस्टल लिए नजर आ रहा युवक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई ?

एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लिए हुए शादी समारोह में कुछ लोगों से मारपीट कर रहा है और धमकी दे रहा है।

 

हालांकि बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पुलिस की ओर से एसडीओपी शशांक जैन ने व्‍हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज लिखा है कि वायरल वीडियो की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो में पिस्टल लेकर नजर आ रहे युवक को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिगराम गर्ग बताया गया है।

11 फरवरी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

फेसबुक पर शनिवार देर रात रामआसरे अहिरवार ऋषि नामक शख्‍स ने एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर शादी समारोह में कुछ लोगों से मारपीट कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है। इसके बाद से ही यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि वीडियो 11 फरवरी की रात में अहिरवार समाज के व्यक्ति के घर शादी-समारोह के दौरान का है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का नाम जुड़ने से पुलिस की ओर से टीम गठित कर जांच करने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस की ओर से यह नहीं बताया गया है कि टीम में पुलिस के किन अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम