FEATUREDLatestराष्ट्रीय

वंदेमातरम गाने वाले एंटी इंडियन-प्रकाश अंबेडकर

प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि राष्‍ट्रगान (जन गण मन) के होते हुए भी वंदे मातरम की क्‍या जरूरत है। वंदेमातरम गाने वाले एंटी इंडियन, राष्‍ट्रगान के होते हुए इसकी क्‍या जरूरत: प्रकाश अंबेडकर भरिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर। भारिप बहुजन महासंघ के संस्‍थापक और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने वंदे मातरम पर विवादित बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि जो लोग वंदे मातरम बोलते हैं वे एंटी इंडियन हैं. राष्‍ट्रगान (जन गण मन) के होते हुए भी वंदे मातरम की क्‍या जरूरत है.
परभनी में एक रैली के दौरान उन्‍होंने कहा, ‘जन गण मन राष्‍ट्रगान है न कि वंदे मातरम. जब आधिकारिक राष्‍ट्रगान मौजूद है तो किसी दूसरी चीज की क्‍या जरूरत. क्‍या बीजेपी राष्‍ट्रगान में विश्‍वास नहीं रखती.? वंदे मातरम गाने वालों को भारतीय और नहीं गाने वाले को गैर भारतीय बताने का बीजेपी को कोई अधिकार नहीं है.’
अपनी पार्टी के साथ गठबंधन के फैसले को लेकर देरी पर उन्‍होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. अंबेडकर ने कहा, ‘कांग्रेस के लिए मैं अपना गठबंधन ऑल इंडिया मजलिस ए इत्‍तेहादुल मुसलमीन से नहीं तोडूंगा. हम उन लोगों में से नहीं हैं जो स्‍वार्थ के लिए राजनीतिक दोस्‍तों को छोड़ देते हैं.’
उन्‍होंने आगे कहा, ‘यदि कांग्रेस वाकई में बीबीएम के साथ हाथ मिलाना चाहती है तो उन्‍हें अब तक ऐसा कर लेना चाहिए था. मैंने राज्‍य के कांग्रेस नेताओं से भी बात की है. उन्‍होंने मुझसे कहा कि फैसला दिल्‍ली में होगा. पिछले दो महीनों से मुझे दिल्‍ली के नेताओं से कोई संदेशा नहीं मिला. इसका मतलब है कि कांग्रेस अंबेडकर और हमारे ‘वंचित बहुजन अगाड़ी’ समुदाय को पसंद नहीं करती.’

Leave a Reply

Back to top button