Latest

लो अब युवा वोटरों को लुभाने के लिए शिवसेना का नया पेंतरा

युवा सेना प्रमुख आदित्‍य ठाकरे की 7 अप्रैल को नासिक, 13 अप्रैल को कोल्‍हापुर, 21 अप्रैल को मुंबई और 24 अप्रैल को पिपरी-चिंचवड़ में सभाएं होनी हैं. जिनमें वे युवा वोटरों को लुभाने की कोशिश करेंगे.

न्‍यूज डेसक। लोकसभा चुनाव 2019 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को देखते हुए  युवा वोटरों को शिवसेना लुभाने के लिए खासतौर पर तैयारी कर रही है. युवाओं को साधने के लिए शिवसेना युवा टू युवा कार्यक्रम का आयोजन का करने जा रही है. जिसके तहत युवा सेना के अध्‍यक्ष आदित्‍य ठाकरे युवाओं से सीधे संवाद करेंगे. इसकी शुरुआत 2 अप्रैल से होगी. युवाओं के लिए शिवसेना की पहली सभा औरंगाबाद में होगी.

इसके बाद 7 अप्रैल को नासिक, 13 अप्रैल को कोल्‍हापुर, 21 अप्रैल को मुंबई और 24 अप्रैल को पिपरी-चिंचवड़ में सभाएं होनी हैं. खास बात है कि इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्‍व आदित्‍य ठाकरे ही करेंगे. वहीं BJP  के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही शिवसेना पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट गई है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ सभाओं में भाग ले रहे हैं. इसकी शुरुआत कोल्‍हापुर से की गई है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply