इंदौर। डायबिटीज के मरीज अब बेफिक्र होकर अमरूद का लुत्फ उठा सकते हैं। वैज्ञानिकों ने विशेष प्रकार की थाई अमरूद के पौधे पर प्रयोग किया है। एक ही पेड़ पर शुगर फ्री व मीठे अमरूद लगाए जा सकते हैं। शुगर फ्री अमरूद का वजन भी सामान्य अमरूद से ज्यादा होता है।
कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक हरिसिंह ठाकुर ने विशेष प्रकार की किस्म के किसान राजेश बग्गड़ के खेत में एक हेक्टेयर पर लगभग 2500 पौधे लगवाए हैं। वैज्ञानिक ने इसके फल भी शुगर के मरीजों को खिलाए और उनका परीक्षण भी किया। साथ ही अमरूद का स्वाद भी जाना। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब इसे मार्केट में बेचना शुरू कर दिया है।
ऐसे तैयार करते हैं शुगर फ्री अमरूद
ठाकुर ने बताया कि एक पेड़ पर शुगर फ्री व मीठे दोनों प्रकार के अमरूद लगाने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है। जिन अमरूद को शुगर फ्री बनाया है, उसे सूर्य की किरणों से बचाकर रखना होता है। इसके लिए सबसे पहले फोम का कवर लगाते हैं। दूसरी स्टेप में पॉलीथिन लगाते हैं, जिसका मुंह नीचे से कटा होता है।
अंत में कागज या कागज के लिफाफे से ढंका जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में एक से डेढ़ माह का समय लगता है। जब ये पक जाते हैं तो इन्हें तोड़कर अलग रख लिया जाता है। इस पर किसी प्रकार का दाग या धब्बा भी नहीं होता। ये सामान्य अमरूद से स्वच्छ और साफ होते हैं, साथ ही इन पर किसी प्रकार के रसायन का प्रयोग भी नहीं किया जाता। ये आकार व वजन में मीठे अमरूद से बड़े होते हैं।
देश में सबसे अच्छी है इसकी किस्म
वैज्ञानिक का कहना है कि इसकी किस्म देश में सबसे अच्छी किस्म के रूप में आई है। इसके एक पेड़ पर लगभग 80 किलो तक अमरूद लगते हैं। एक अमरूद का औसत वजन 1.25 किलो होता है। इसकी उपज किसान अपनी मर्जी से कभी भी ले सकता है।
साढ़े पांच महीने पहले से इसकी तैयारी शुरू करना होती है। इसके बाद जिस मौसम में चाहे अमरूद लगाया जा सकता है। यह 20 से 22 दिन तक खराब भी नहीं होता है। सामान्य अमरूद तीन से पांच दिन में ही खराब हो जाता है। इस कारण इसके दिल्ली व मुंबई में थोक दाम 185 रुपए और फुटकर में 300 रुपए किलो तक हैं।
ये होती है खासियत
तत्व सामान्य अमरूद शुगर फ्री
एंडी ऑक्सीडेंट (100 ग्रा) 496 123
फैट (प्रतिशत) 1.5 0.3
कार्बोहाइड्रेट (प्रतिशत में) 14.5 13.4
फाइबर 6.9 6.9
कैल्शियम 0.01 0.01
कैलोरी (100 ग्रा) 66.00 56.0
विटामिन बी (100 ग्रा) 30.00 120
सूर्य की किरणें करती हैं प्रभावित
सूर्य की किरणें ही फल को पकने और उसे स्वादिष्ट बनाने में मदद करती हैं। यदि सूर्य की किरणें फल पर नहीं पड़ती हैं तो फल फीका रह जाता है और उसका उपयोग डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं। यदि थाई वैरायटी में भी वैज्ञानियों ने इस प्रकार का प्रयोग किया है और उससे फल की शुगर कम हुई है तो वह उपयोग के योग्य है।
डॉ धर्मेंद्र झंवर, डायविटीज विशेषज्ञ व एसोसिएट प्रोफेसर मेडीसिन विभाग
-
आजाद चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर में हरितालिका तीज के अवसर पर शिव-पार्वती की आराधना, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना -
गणेश उत्सव को लेकर कुठला थाना में किया गया शान्ति समिति की बैठक का आयोजन -
विजयराघवगढ़ थाने में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, पंडालों की व्यवस्था और यातायात पर मंथन -
गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर के प्रतिमा पंडाल पर चला विशेष सफाई अभियान,हरितालिका तीज पर्व पश्चात महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर की गई विशेष सफाई -
गणेश उत्सव सहित आगामी पर्वों को लेकर बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण अमले की सतत निगरानी,15 लोगों पर लगाया 7 हजार रुपये का अर्थदंड,प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों को कराया गया व्यवस्थित -
महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज का व्रत, किया पूजन रात्रि जागरण कर किया जायेगा भजन कीर्तन -
दुकानों के बाहर 10-15 फीट तक फैला सामान, यातायात व्यवस्था प्रभावित -
कटनी में औषधि नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 6 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, 7 अन्य प्रतिष्ठानों में नारकोटिक्स दवाओं की जांच -
जैन समाज का आत्म शुद्धी पयूर्षण महापर्व बुधवार से -
सिंधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की भूमि पर हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत,हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हुआ भूमि पूजन -
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की पत्रकार वार्ता,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम -
भोपाल के इंद्रपुरी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: 3 कॉलेज छात्राओं और 10 महिलाओं समेत कई गिरफ्तार -
कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में करियर जागरूकता एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित -
विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर को, होगा भव्य आयोजन -
MP में ‘हिंदी में MBBS’ की जमीनी हकीकत: 3 साल, ₹10 करोड़ और 50,000 किताबें; फिर भी 1 भी छात्र ने नहीं दी हिंदी में परीक्षा -
जबलपुर में साइबर ठगों का आतंक: LIC के रिटायर्ड कर्मचारी, इंजीनियर और शिक्षक से 5.25 लाख की ठगी; 3 मामलों में FIR दर्ज -
16 सितंबर को निकलेगी भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा,सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर से दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ -
इंदौर में MBA छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता से मारपीट; एक आरोपी पकड़ा गया -
हिन्दी दिवस पर साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को राष्ट्रीय हिन्दी गौरव अलंकरण -
गणेश उत्सव के दौरान निर्माल्य को जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में करें संग्रहित,पूजन सामग्री एवं निर्माल्य के संग्रहण के लिए नगर निगम की विशेष व्यवस्था, घरों एवं मंदिरों से किया जा रहा एकत्रीकरण,पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की स्वच्छता बनाए रखने नागरिकों से निगम की अपील
