लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र का अपमान-शशांक श्रीवास्तव
कटनी। आज जिले के प्रभारी मंत्री के द्वारा नगर निगम के नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित कुछ अन्य लोकार्पण समारोह में जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, महापौर तथा अन्य जनता द्वारा चुने हुये जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र का अपमान एवं संवैधानिक दायित्वों पर कुठाराघात है। निव्रतमान महापौर शशांक श्रीवास्तव ने उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता एवं सत्ता का दुरुपयोग निरूपित किया है।
गौरतलब है कि एक माह पूर्व ही बस स्टैंड के समीप भव्य आडिटोरियम तैयार हुआ है। इसे नगर निगम की निव्रतमान परिषद के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धि माना गया था। इसी का आज लोकार्पण प्रभारी मंत्री के द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस समारोह का बहिष्कार कर विरोध जताया।
आडिटोरियम के समीप भाजपा जन निव्रतमान महापौर के नेतृत्व में एकत्रित हुए तथा विरोध दर्ज कराया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की कभी भी राजनीतिक प्रेरित मंशा नहीं रही अन्यथा एक माह पूर्व यहां पत्रकारवार्ता के दौरान ही इसका लोकार्पण कर दिया जाता, लेकिन आज जो कुछ कांग्रेस ने किया वह बेहद शर्मनाक तथा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अपमान है।
आज भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, आशीष गुप्ता, अभिषेक ताम्रकार, अर्पित पोद्दार, किरण जैन, भावना सिंह , शिल्पी सोनी, हीरामणि बरसेया, संगीता जायसवाल, इंद्र मिश्रा, आशीष कंदेले, शैलेन्द्र चनपुरिया अनुपबाला श्रीवास्तव आदि अनेक भजपाजन उपस्थित थे।

