लेह में पीएम जोजिला सुरंग का करेंगे शिलान्यास, कहा- राज्य को मिलेंगे 25000 करोड़ के प्रोजेक्ट

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के अपने एक दिवसीय दौरे पर लेह पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने 19वें कुशोक बकुला रिनपोच के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में हिस्सा लिया वहीं जोजिला सुरंग का भी शिलान्यास करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात मिलेगी इनका राज्य के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पीएम ने यह भी कहा कि राज्य में कृषि के विकास के लिए काफी स्कोप है और साथ ही होलिस्टिक हेल्थकेयर के मामले में जम्मू-कश्मीर महत्वपूर्ण रोल निभा सकता है।

प्रधानमंत्री आज राज्य के तीनों क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर व लद्दाख का दौरा करेंगे। उनके दौरे की शुरुआत लेह से हुई है और श्रीनगर होते हुए जम्मू में यह दौरा संपन्न होगा। सबसे अहम विकास प्रोजेक्ट जोजिला टनल होगा, जिसका शिलान्यास किया जाएगा।

आतंकियों के खिलाफ एकतरफा संघर्ष विराम और सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी के बीच प्रधानमंत्री का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विश्वविद्यालय जम्मू के छठे दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे।

समारोह में भाग लेने के बाद वह सीधे जम्मू विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय के अंदर कड़ी जांच के बाद ही विद्यार्थियों व स्टाफ को अंदर जाने की अनुमित दी गई। जोरावर सिह ऑडिटोरियम की किलेबंदी की गई है। शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विश्वविद्यालय जम्मू के चट्ठा कैंपस में बाबा जित्तो ऑडिटोरियम में कड़ी सुरक्षा के बीच दीक्षा समारोह की रिहर्सल की गई। एसपीजी की टीमें पहले ही लेह, श्रीनगर और जम्मू पहुंच चुकी है। समारोह स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री के एक दिवसीय दौरे का कार्यक्रम

Exit mobile version