Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

लालू को एक और मामले में मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे राजद अध्यक्ष

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उन्हें जमानत दे दी है। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष को जेल में ही रहना होगा क्योंकि दुमका कोषागार मामला अभी लंबित है।

Former Bihar CM Lalu Prasad Yadav granted bail by Jharkhand High Court, in the Chaibasa Treasury case related to fodder scam.
However, he will remain in jail since the Dumka treasury case is still pending. pic.twitter.com/RDk0eKS78F
— ANI (@ANI) October 9, 2020

बता दें कि रांची की सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई है। अपनी जमानत याचिका में लालू यादव ने कहा था कि उन्होंने इस मामले में अपनी आधी सजा काट ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अपनी बीमारी का भी हलावा दिया था।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम