लापरवाही: नीमच जिले की जेल से 4 कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
भोपाल। कमलनाथ सरकार के समान रोज नई मुसीबत तैयार खड़ी है। अब पुलिस विभाग की लापरवाही सामने आ रही है।
मध्य प्रदेश की नीमच जेल से कैदियों के फरार होने की खबर आ रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक नीमच जिले की एक जेल से सुबह चार कैदी भाग गए। फिलहाल कैदी कैसे भागे इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

