Sunday, April 19, 2026
Latest:
jabalpur

लाखों हड़प कर कैमुना कंपनी फरार पीडि़ता की शिकायत पर पनागर में FIR

जबलपुर। लोगों को अधिक मुनाफे का लाभ देने का झांसा देकर उनकी मेहनत की कमाई हजम करने वाली एक और चिटफंड कंपनी सामने आई है। जिसने एक वृद्धा के सारे अरमानों को तबाह कर उसकी जीवन भर की पंूजी गवां ली और चंपट हो गई। ेव़ृद्धा की शिकायत पर पनागर पुलिस ने कैमुना के्रडिट को-आपरेटिव सोसायटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संचालक प्रदीप अस्थाना की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

पुलिस ने बताया कि खमरिया निवासी 65 वर्षीय राधाबाई पटेल ने लिखित शिकायत दी कि उसके घर में उसके साथ सिर्फ उसकी पोती एंव एक बेटा रहते है। 4 लाख रूपयेें जो उसके स्वर्गीय पति की आखिरी पूंजी थी, जिसे उसने पोती के विवाह के लिये सम्हाल रखा था। 31 अक्टूबर 2015 को उसने एजेन्ट गगन श्रीवास्तव के माध्यम से कैमूना क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी पनागर में उक्त 4 लाख रूपये जमा किये थे, ताकि हमें हर महीने इसका व्याज मिलता रह।े लेकिन दिनंाक 4 जनवरी 2020 से ब्याज मिलना बंद हो गया। एजेन्ट गगन श्रीवास्तव से सम्पर्क किया, एजेन्ट ने कोई जानकारी नहीं दी और कहीं चला गया। कम्पनी जाने पर कोई नहीं मिला उक्त कम्पनी की शाखायें भी बंद हो गयी। शिकायत जांच पर कैमूना क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड कम्पनी खोलने वाले आरोपी प्रदीप अस्थाना के विरूद्ध धारा 420 भादवि एवं 6 म.प्र. निवेषकों के हितों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर प्रदीप अस्थाना की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम