Wednesday, April 8, 2026
Latest:
Latest

लगतार दूसरे मैच में सुपर ओवर में भारत की NZ पर सुपरहिट जीत

India vs New Zealand 4th T20I Live Cricket Score: भारत ने लगातार दूसरा मैच सुपर ओवर में जीत लिया है। वेलिंग्टन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी-20 खेला गया था। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कीवी टीम भी इतने ही रन बना पाई।

सुपर ओवर में कीवियों के लिए टिम सिफर्ट और कॉलिन मुनरो मैदान पर उतरे थे। एक विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन केएल राहुल के शुरुआती वार और फिर कोहली के पराक्रम के बूते टीम इंडिया ने 5 गेंद पर ही 16 रन बना लिए।

इसके पहले शार्दुल ठाकुर की भी तारीफ करनी पड़ेगी, जब न्यूजीलैंड को जीत के लिए छह गेंदों पर महद सात रन बनाने थे, लेकिन उन्होंने गजब की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ छह रन ही दिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply