उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

लखनऊ: महिला की चल रही थी सांसें, डाॅक्टरों ने भेज दिया पोस्टमार्टम हाउस..

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चौंकाने वाला मामला सामने आया. जब मेडिसिन विभाग के डाॅक्टर ने चेकअप करने के बाद एक जिंदा महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया. रेजीडेंट डॉक्टरों की इस लापरवाही पर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. बता दें कि तालकटोरा के गढ़ी कनौरा गांव की रहने वाली शमशुन निशां पेट की समस्या समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं. उसका इलाज पहले से केजीएमयू से चल रहा था. रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. परिजन उसे लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. कैजुअल्टी में मरीज को देखने बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाते हैं। जब डॉक्टरों को शक हुआ तो उन्होंने महिला का ईसीजी किया. वहीं जांच में पता चलता है कि महिला मरी नहीं है, जिंदा है. परिजनों ने रेजीडेंट डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया. इससे नाराज डॉक्टर मरीज को बाहर खदेड़ने की धमकी देने लगे. दोनों पक्षों के बीच विभाग में विवाद बढ़ गया. रेजीडेंट डॉक्टरों ने महिला मरीज व परिवारीजनों को गार्ड बुलाकर विभाग से बाहर खदेड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

Leave a Reply

Back to top button