उत्तरप्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर धुंध के चलते टकराईं 10 गाड़ियां

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 10 वाहन एक दूसरे से टकरा गए।

इस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं।

yashbharat
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 10 वाहन आपस में टकरा गए।

 

घटना का पता लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button