रोहित का शतक भारत विशाल लक्ष्य की ओर

मोहाली। शिखर धवन और रोहित शर्मा की उम्दा बल्लेबाजी से भारत बुधवार को दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। भारत ने समाचार लिखे जाने तक 30 अोवरों में 1 विकेेट पर 247 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 103 और श्रेयस अय्यर 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
शिखर धवन ने भारत को बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शुरुआत दिलाई। भारत ने समाचार लिखे जाने तक 17 अोवरों में बिना किसी नुकसान के 89 रन बना लिए हैं। धवन 59 और रोहित 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे धवन 68 रन बनाकर पाथिराना की गेंद पर मिडविकेट पर थिरिमाने को कैच दे बैठे। उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े।
श्रीलंका ने बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने वॉशिंगटन सुंदर से डेब्यू करवाया। धवन ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने अकिला धनंजय की गेंद पर दो रन लेते हुए फिफ्टी पूरी की।