रोमांचक मैच में बांग्लादेश को हरा कर भारत ने सातवीं बार जीता एशिया कप
खेल डेस्क। श्वांस रोधी अंतिम बाल तक चले एशिया कप मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से पराजित कर एशिया कप जीत लिया। जीत के लिए भारत को काफी मसक्कत करनी पड़ी। 7 विकेट गंवाने के बाद मैच काफी रोमांचक हो गया था। कहना जायज है कि भारत ने जरूर फाइनल जीत मगर खेल में बांग्लादेश ने लोगों का दिल जीत लिया।
भारत ने शुक्रवार को एशिया कप के रोमांचक फाइनल में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर खिताब हासिल किया। लिटन दास के पहले शतक (121) से बांग्लादेश ने 48.3 ओवरों में 222 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने अंतिम गेंद पर 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाया, जबकि तीसरी बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद बांग्लादेश अपने पहले खिताब से वंचित रहा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका 35 के स्कोर पर लगा जब धवन 15 रन बनाकर नजमुल इस्लाम की गेंद पर सौम्या सरकार को कैच दे बैठे। अंबाती रायुडू मात्र 2 रन बनाकर मुर्तजा की गेंद पर विकेटकीपर रहीम को कैच थमा बैठै। अब रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे 48 रन बनाने के बाद रूबेल की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर नजमुल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए महेंद्रसिंह धोनी के साथ 54 रन जोड़े। महमदुल्लाह ने कार्तिक (37) को एलबीडब्ल्यू कर इस साझेदारी को तोड़ा। महेंद्रसिंह धोनी 36 रन बनाने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को जगह पर से खेलने में विकेटकीपर रहीम को कैच दे बैठे। केदार जाधव 5 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
भारत को शुक्रवार को एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ पांचवां झटका लगा जब महेंद्रसिंह धोनी आउट हुए। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने समाचार लिखे जाने तक 41 ओवरों में 5 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 7 और भुवनेश्वर कुमार 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले लिटन दास के पहले शतक (121) के बावजूद बांग्लादेश की पारी 48.3 ओवरों में 222 रनों पर सिमट गई।