katniLatest

रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद कटनी में अलर्ट, रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे की तलाशी

कटनी। रेलवे को एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में देश भर के 20 से अधिक रेलवे स्टेशन और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह पत्र रोहतक के स्टेशन अधीक्षक को भेजा गया है। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को प्राप्त पत्र में लिखने वालों ने खुद को जेहादी बताकर बदला लेने की बात कही है।

इस पत्र के मिलते ही देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही सघन चैकिंग भी की जा रही है इसी के तहत आज रात कटनी रेलवे स्टेशन में भी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एमपी प्रजापति के नेतृत्व में स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग की गई। इस चेकिंग में कोतवाली, माधवनगर कुठला निरीक्षक जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

IMG 20190916 WA0042

गौरतलब है कि पत्र में धमकी दी गई है कि जल्द ही रोहतक, अंबाला, मुंबई, करनाल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, पानीपत समेत देशभर के 20 से अधिक रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि किसी भी हाल में धमकी को हल्के में न लिया जाए। पत्र पढ़ते ही अधिकारियों ने जीआरपी, आरपीएफ समेत विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया।

धमकी मिलने के बाद स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी समेत जिला पुलिस को सतर्क कर दिया गया। स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। स्टेशन की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, ट्रेनों में चेकिंग के लिए जानी वाली टीमों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। पुलिस पत्र लिखने वाले के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है।

Leave a Reply

Back to top button