jabalpur

रेलवे ने बदला अपना ही निर्णय

अब 11 साल तक के बच्चों को मिलती रहेगी सुविधा
जबलपुर नगर संवाददात। रेलवे ने अपने निर्णय को यात्रियों के भारी विरोध के बाद पलट दिया है पुराने आदेश में था कि यात्री अपने साथ हाफ टिकट के साथ बच्चों को आरक्षित कोचों में यात्रा नहीं करा सकेंगे उसके लिए उन्हें फुल टिकट लेना पड़ेगा इस आदेश को परिवर्तित करते हुए रेलवे बोर्ड ने अपने पुराने आदेश को ही पूर्ववत लागू करने को कहा हैउल्लेखनीय है कि आरक्षित शयनयान श्रेणी के कोचों में कुछ माह पूर्व ही हाफ टिकिट बंद करने वाले रेलवे ने यू.टर्न लिया है अब यात्री अपने बच्चों की हाफ टिकिट लेकर उन्हें अपने साथ आरक्षित शयनयान श्रेणी के कोचों में यात्रा करा सकेंगे इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने गत दिवस आदेश जारी कर दिया है इसके साथ ही यह सुविधा मिलना प्रारंभ हो गई है इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो 5 से 11 साल तक के बच्चों को अपनी बर्थ पर एडजस्ट कर यात्रा कराना तो चाहते थे लेकिन उनके लिए पूरा किराया चुकाकर अलग बर्थ नहीं लेना चाहते थेअब वे हाफ टिकिट का प्रभार चुकाकर ऐसा कर सकेंगे
5 से 11 साल के बच्चों को मिलती है सुविधा
आरक्षित शयनयान श्रेणी के सभी प्रकार के कोचों में माता.पिता अपने 5 से 11 साल तक के बच्चों को हाफ टिकिट लेकर यात्रा करा सकेंगे उन्हें आधा किराया चुकाना होगाए लेकिन बच्चे को अपनी बर्थ पर एडजस्ट कर यात्रा करना होगी टिकिट बुक कराते समय ऑप्शन मिलेगा कि बच्चे की अलग बर्थ चाहिए अथवा नहीं बच्चों को अलग से पीएनआर नंबर आवंटित नहीं किया जाएगा।
चेयरकार वाली ट्रेनों में नहीं रहेगी सुविधा
बच्चों के हाफ टिकिट वाली यह सुविधा कुछ ट्रेनों में नहीं रहेगी इन ट्रेनों में जनशताब्दी इंटरसिटी व शटल श्रेणी की ऐसी ट्रेनों में प्रदान नहीं की जाएगी जिनमें कुर्सीयान होते हैंण् ऐसी ट्रेनों में बच्चों के लिए अलग से सीटिंग सीट बुक कराना होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply