रेलवे ने चीनी कंपनी के साथ 471 करोड़ रुपये का करार किया खत्म
रेलवे ने शुक्रवार को चीनी कंपनी के साथ 471 करोड़ रुपये के करार को खत्म कर दिया।
चीनी कंपनी बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिजायन इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशंस ग्रुप कंपनी लिमिटेड को 2016 में कानपुर और मुगलसराय के बीच 417 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर सिग्नल और दूरसंचार का ठेका दिया गया था।
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने काम में धीमी प्रगति के कारण कंपनी के ठेके को पिछले ही महीने रद्द करने का निर्णय लिया था। इस बारे में टर्मिनेशन लेटर या खात्मा पत्र शुक्रवार को जारी किया।

