FEATURED

रेलवे:पश्चिम रेल अपने सभी मंडलों के कर्मचारियों को देगा डिजिटल इंडिया पहल के तहत ई पास

डिजिटल इंडिया पहल के तहत भारतीय रेलवे द्वारा ‘ई-पास’ सुविधा की शुरुआत की गई, जो कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली का एक मॉड्यूल है। पश्चिम रेलवे पर यह सुविधा 24 अगस्‍त से कार्यरत कर्मचारियों के लिए लागू कर दी गई है। लागू ‘ई-पास’ सुविधा रेल कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के लिए ‘ई-पास’ सुविधा और सुविधा टिकट ऑर्डर (पीटीओ) का कागज रहित संस्करण है।

पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों में रेलकर्मियों तथा पास जारी करने वाले कार्यालयों की मैपिंग और इस संबंध में आवश्यक सभी चीजों का जमीनी कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रेल कर्मचारियों को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) एप को डाउनलोड कर उसमें लॉगइन आई-डी तथा रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करना होता है। इस सुविधा के अंतर्गत जारी पास को कर्मचारी डाउनलोड करने के साथ ही अब उससे अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम