रेत के अवैध उत्खनन पर पुलिस की कार्यवाही, दो एलएनटी मशीनें और सात डम्फर जब्त
पन्ना । पन्ना के अजयगढ़ में केन नदी से लगातार रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचनाएं सामने आ रही थीं. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अजयगढ़ एसडीओपी को अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे.
इसके बाद एसडीओपी अजयगढ़ के द्वारा तीन टीमें गठित की गईं. खदानों में हो रहे अवैध उत्खनन पर छापामार कार्यवाही की गई. मौके से अवैध रेत का उत्खनन कर रहे एलएनटी चालकों के द्वारा पुलिस बल को देखकर भागने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा.
पुलिस को लगातार अवैध रेत उत्खनन की जानकारी लग रही थी. इस पर पुलिस ने टीम बना कर रेत खदानों पर छापा मारा. मौके से दो एलएनटी पोकलेन मशीन और सात डम्फर जब्त किए गए सुनहरा और चाँदीपाटी खदान से एक एक एलएनटी मशीन और जिगनी खदान से सात डम्फर जब्त किए गए हैं.

