jabalpurमध्यप्रदेश

रुपहले पर्दे और OTT apps पर छाएगा जबलपुर, एक साथ 5 वेब सीरीज की शूटिंग शुरू

जबलपुर.महाराष्ट्र की तरह अब मध्यप्रदेश में भी फिल्मों की शूटिंग  (Film shooting) के नजारे आम हो जाएंगे. क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म नीति में बदलाव करके फिल्म निर्माताओं निर्देशकों के लिए मध्यप्रदेश का रास्ता आसान कर दिया है. इसका असर भी दिखने लगा है.मालवा और ग्वालियर-चंबल में फिल्मों के बाद अब महाकौशल में वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है.

 

5 फिल्मस की शूटिंग की इजाज़त

हाल ही में जबलपुर एक बड़ा हब बन गया है.यहां एक साथ पांच वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है. इसमें कई बड़े-बड़े कलाकार शूटिंग के लिए जबलपुर आ रहे हैं. इन्हीं में से एक अक्कड़ बक्कड़ नाम की वेब सीरीज की शूटिंग इन दिनों शहर के 28 लोकेशन में की जा रही है. जिला प्रशासन के अधिकारी बताते हैं कि नई फिल्म नीति के तहत मध्य प्रदेश सरकार न केवल फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो उपलब्ध करा रही है बल्कि फिल्म निर्माण में सब्सिडी भी दे रही है.

हर तरह से मदद

अगर फिल्म निर्माता 50% से ज्यादा शूटिंग मध्यप्रदेश में करता है और स्थानीय कलाकारों को मौका देता है तो सरकार हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है. तमाम सुविधाओं को देखते हुए फिल्म निर्माता इसका फायदा उठाने के लिए अब मध्य प्रदेश के कई शहरों में शूटिंग करने आ रहे हैं. जबलपुर के भेड़ाघाट, लमेहटा घाट, डुमना पार्क और कई ऐतिहासिक स्मारकों में वेब सीरीज की शूटिंग की जा रही है. इसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है.

मध्यप्रदेश में शूटिंग हुई आसान 

अक्कड़ बक्कड़ वेब सीरीज के लाइन प्रोड्यूसर अभिनव जैन बताते हैं कि पहले की अपेक्षा मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करना ज्यादा आसान हो गया है. क्योंकि सरकारी अनुमति के लिए पहले चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन सिंगल विंडो होने की वजह से अब हमें जल्द परमिशन मिल जाती है. साथ ही सरकारी स्थानों पर भी शूटिंग करने पर सरकार सब्सिडी दे रही है. इससे अब लागत भी कम आ रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम