व्यापार
रुपए ने बढ़ाई बाजार की चिंता, सैंसेक्स 509 अंक लुढ़का और निफ्टी 11290 के नीचे बंद

बिजनेस डेस्क्। रुपए में कमजोरी और ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 509.04 अंक यानि 1.34 फीसदी गिरकर 37,413.13 पर और निफ्टी 150.60 अंक यानि 1.32 फीसदी गिरकर 11,287.50 पर बंद हुआ।









