Latestमध्यप्रदेश

रीवा, दमोह और धार के डिप्टी कलेक्टरों (SDM) के तबादले

Holi के दिन भी प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों (transfer) का दौर जारी है। IAS-IPS और पुलिसकर्मियों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए है।

mpbreaking 20210330102110721083

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।आदेश के मुताबिक रीवा, दमोह और धार के डिप्टी कलेक्टरों (SDM) के तबादले किए गए है। इन्हें दमोह, पन्ना और होशंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसमें सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि 17 अप्रैल को दमोह उपचुनाव (Damoh By-election 2021) के लिए वोटिंग होना है, इसके पहले डिप्टी कलेक्टर भारती मिश्रा का Transfer  कर उनकी जगह अंजलि द्विवेदी को दमोह संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है, अचानक हुई इसके प्रशासनिक सर्जरी से सियासी मायने निकाले जा रहे है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम