रीनर्स वीज, बैरी बैरिश और किप थॉर्न को मिला फिजिक्स का नोबल प्राइज

स्टॉकहोम। 2017 का फिजिक्स का नोबल प्राइज लेजर इंटरफीरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेट्री के तीन वैज्ञानिकों रीनर्स वीज, बैरी बैरिश और किप थॉर्न को दिया गया है। यह तीनों वैज्ञानिक अमेरिका के हैं। उन्हें यह पुरस्कार ग्रेविटेशनल वेव की खोज के लिए दिया गया है।
स्वीडन की रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा फिजिक्स के नोबल पुरस्कार की घोषणा 3 अक्टूबर को की गई। पिछले साल यह पुरस्कार ब्रिटेन की तीन वैज्ञानिकों को दिया गया था। इन तीनों ने ही लिगो के उस प्रयोग में प्रमुख भूमिका निभाई थी जिसने सितंबर 2015 में ग्रेविटेशनल वेव्स को पहली बार ऑब्जर्व किया था।
वीज मसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फिजिक्स के प्रोफेसर हैं वहीं थॉर्न कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में थियरेटिकल फिजिक्स के प्रोफेसर हैं। इनके अलावा बैरिश भी इसी इंस्टीट्यूट के पूर्व पार्टीकल फिजिसिस्ट हैं।









‘ Click here https://tglegrarm-olo.com Your writing is both informative and entertaining.