Site icon Yashbharat.com

राहुल बोले ‘मैं उल्टा बोल गया: मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी सरकार जा रही है, भाजपा ने ली चुटकी; Video

rahul gandhi

rahul gandhi

राहुल बोले ‘मैं उल्टा बोल गया: मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी सरकार जा रही है,  । राहुल गांधी कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद संवाददातओं से बाद कर रहे थे। इसी दौरान पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान पर वह अपनी प्रतिक्रिया दे थे। इसी दौरान वह कह गए, मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में सरकार जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी सरकार जा रही है।

मैं उल्टा बोल गया..

इसके तत्काल बाद अपनी गलती का अहसास हुआ और फिर उन्होंने कहा, ‘मैं उल्टा बोल गया…आपने (पत्रकार) मुझे भ्रमित कर दिया।’ राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कार्यों की तारीफ भी की।

भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर पोस्ट किया

उनकी जुबान फिसलने का वीडियो साझा कर भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस सरकार!’’ भाजपा के कई नेताओं ने यह वीडियो साझा कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा।

Exit mobile version