FEATURED

PM मोदी तो मुझसे बात भी नहीं करते!- राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में दो दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान पर हैं। मंगलवार को दौरे के दौरान राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि आज हिंदुस्तान गुस्से में है, जिसका कारण बेरोजगारी है। हिंदुस्‍तान की सरकार 24 घंटे में सिर्फ 450 लोगों को रोजगार दे रही, आज युवाओं की ताकत बर्बाद हो रही है। नोटबंदी और जीएसटी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी ने दुनिया के सबसे जटिल जीएसटी को भारत पर थोप दिया है।
मनमोहन फैसले लेने से पहले करते थे आडवाणी से बात
उन्होंने कहा कि मैं नोटबंदी और जीएसटी को आक्रमण मानता हूं। मोदी जी के मेक इन इंडिया में स्‍किल की बात नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मोदी जी मुझसे बात नहीं करते। राहुल ने आगे कहा कि यह ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, बल्कि हमारी पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ भी होता है। यहां तक कि सभी विपक्षी नेताओं के प्रति भी उनका यही व्यवहार है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और मैं भारत के 20 फीसदी वोट का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन 4 सालों में उनसे बात नहीं की गई। जबकि मनमोहन सिंह जी फैसला लेने से पहले आडवाणी जी से बात करते थे।

कर्नाटक की राजनीति में है मठों की अलग अहमियत
बता दें कि कर्नाटक की राजनीति में मठों की अपनी अलग अहमियत है और कनक गुरुपीठ पिछड़े समुदाय का बेहद खास मठ माना जाता है। जो वोटों की राजनीति में बेहद अहम है। कर्नाटक में 12 मई को 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने है। जिनकी गिनती 15 मई को होगी।

Leave a Reply

Back to top button