Site icon Yashbharat.com

राहुल गांधी के आवास पर आज तय होगी विधानसभा चुनाव की रणनीति, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

rahul 20171026 114843 26 10 2017

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले ( मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) विधानसभा चुनाव के पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर कोर कमेटी की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए जा सकते है। साथ ही, विधानसभा चुनाव की रणनीति भी तय होगी।

हाल ही में तेलंगाना विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव कैबिनेट द्वारा पारित होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के अनुसार, शुरुआती सहमति के बाद अब राज्य में सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। जल्द ही गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

Exit mobile version