मध्यप्रदेश

राहुल गांधी की सभा से लौट रही बस पलटी, 30 किसान घायल, 4 गंभीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई राहुल गांधी की सभा किसानों को लेकर लौट रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि इस बस में सवार करीब 30 किसान घायल हो गए हैं. इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना भोपाल से सटे सूखीसेवनिया इलाके की है, जहां भोपाल के जंबूरी मैदान से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह घटना तब हुई जब बस एक हाईवे पर थी. बताया जा रहा है कि दौरान ड्राइवर ने अचानक संतुलन खो दिया और बस पलट गई. इसमें सवार करीब 30 किसान घायल हो गए.

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से निकाला. घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई. सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें चार किसान गंभीर बताए जा रहे हैं. पुलिस घटना के कारणों की जांच में लग गई है.बता दें कि भोपाल के जंबूरी मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस की तरफ से किसान आभार सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे. राहुल के दौरे को लेकर प्रदेश के हर जिले से किसानों को 500 बसों और सात स्पेशल ट्रेनों से भोपाल लाया गया था. बसों के अलावा दो स्पेशल ट्रेनें ग्वालियर-चंबल संभाग, दो छिंदवाड़ा और तीन स्पेशल ट्रेन रीवा-सतना से भी आईं थीं

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply