Site icon Yashbharat.com

राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस नेताओं की ‘टोपी-साफा पॉलिटिक्स’

rahul rally

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झालावाड़ रैली में बुधवार को ‘टोपी-साफा पॉलिटिक्स’ चर्चा का विषय बनी रही. यहां पढ़ें- राहुल की रैली की दिलचस्प कहानी…
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झालावाड़ रैली में बुधवार को ‘टोपी-साफा पॉलिटिक्स’ चर्चा का विषय बनी रही. विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार कांग्रेसी नेताओं ने राहुल और पार्टी के आला नेताओं का ध्यान खींचने अपनी जुटाई भीड़ को पहचान देने के लिए अलग-अलग रंग की टोपी या साफा पहना दिया. आलम यह था कि कोई पीले रंग की टोपी पहने था तो कोई लाल, केसरिया साफा. टिकट के दावेदारों की यह तरकीब उनके नंबर बढ़ाने में कितनी कारगर रही यह तो कहना मुश्किल है लेकिन राहुल की रैली में पहुंचे भुखे-प्यासे ग्रामीणों को चिलचिलाती धूप से राहत जरूर मिली.

राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूचि अभी तक जारी नहीं की है. ऐसे में राहुल की रैली में बड़े नेताओं के बीच भीड़ जुटाना भी शक्ति प्रदर्शन माना गया.

बता दें कि इन दिनों कांग्रेस का टिकट पाने के लिए टिकटार्थी दिल्ली और जयपुर में आला नेताओं के यहां चक्कर काट रहे हैं

बड़े नेता भी आलाकमान के सामने संबंधित सीट पर अपने चहेते को टिकट दिलवाने के लिए जमकर पैरवी कर रहे हैं.

Exit mobile version