राहत: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
आशीष शुक्ला..
भोपाल । बीजेपी के लिए राहत की खबर है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। आपको बता दें कि मंत्री अरविंद भदोरिया के साथ दोनो नेता लखनऊ गए थे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इसके बाद से अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। कल उन्होंने सेम्पल दिए थे जिसकी रिपोर्ट आज आई।

